Showing posts with label बाल कविताएं. Show all posts
Showing posts with label बाल कविताएं. Show all posts
Monday, 27 August 2012
*शोर*
हम बच्चों से
क्यों बोले बाबा
चुप रहो
मत शोर करो
घर को स्कूल समझ
मत बोर करो
शोर कहीं ओर करो !
*आना-जाना*
बाद में आना
जल्दी जाना
सरजी से जाना है
सरजी की मरजी को
हमने भी अपनाना है ।
*होमवर्क*
स्कूल नहीं
वह नर्क है
जिस में मिलता
होमवर्क है !
*बस्ते*
मास्टर जी नमस्ते
कम्प्यूटर हो गए सस्ते
अब तो हटवा दो सरजी
किताब - कॉपी बस्ते !
Subscribe to:
Posts (Atom)